Rudrapur देवर ने ही करा दिया भाभी का गैंगरेप! जिसने भी सुना रुह कांप गई! | Uttarakhand News

Spread the love

रुद्रपुर की काली रात जहाँ इंसानियत शर्मिंदा हो गई! एक महिला ने मांगी की थी सिर्फ रहमत की भीख, और बदले में मिला दरिंदगी का ऐसा साया, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। क्यों दोस्त बने दुश्मन और फिर दरिदों ने रूह कांपाने वाली साजिश को भाभी पर अंजाम दिया। क्यों कहा जा रहा है कि रुद्रपुर की काली रात की इस हकीकत को देख इंसानियत ने भी हार मान ली। कैसे गिड़गिडाने वाला देवर ही निकला आरोपी। बताउंगा आपको पूरी खबर अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर इलाके में एक महिला के साथ पिस्तौल और चाकू की नोंक पर गैंगरेप किया गया। महिला अपने देवर के साथ बाइक पर थी और गांधी पार्क में चल रहे सरस मेले से अपने घर लौट रही थी। बताया ये गया कि गैंगरेप करने वाले आरोपी महिला के देवर को पहले से जानते थे। रुद्रपुर में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मास्टरमाइंड निकला देवर पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वारदात देवर की शह पर अंजाम दी गई थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने खेड़ा बस्ती निवासी एक आरोपी और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

आरोपियों ने अपने मोबाइल से गैंगरेप की इस घिनौनी घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन उस काली रात हुआ ऐसा हुआ क्या था कि दोस्तो ही दरिंदे बन गए। जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के गांधी पार्क में सरस मेला चल रहा है। रात महिला अपने देवर के साथ बाइक पर मेला देखने गई थी। यहां से दोनों लगभग 9 बजे वापस घर के लिए निकले। रास्ते में किच्छा बाईपास पर तीन लोगों ने इनकी बाइक को रोक लिया। इसके बाद चाकू और पिस्तौल दिखाकर महिला को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। दोस्तो इस दौरान आरोपियों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और महिला को धमकी दी कि अगर वह पुलिस के पास गई तो इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, इनमें से एक ने देवर को पिस्तौल का डर दिखाया और बाकी दो ने महिला के साथ बारी-बारी से इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस पूछताछ में महिला के देवर ने बताया कि वह बार-बार आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाता रहा, उनसे रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन वहशियों का कलेजा नहीं पिघला। घर पहुंची पीड़िता ने पूरी बात अपने पति को बताई और इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज किया।

इसके बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस। दोस्तो पीड़ित महिला कई दिनों से सरस मेले में जाने के लिए कह रही थी, लेकिन उनके पति मना कर रहे थे। रविवार को वह अपने देवर के साथ मेला देखने के लिए आईं थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार उन्हें गोली मारने की धमकी दे रहे थे। इस पूरे मामले को लेकर पुलिल दोस्तो इस मामले में अभी पुलिस की जांच पड़ताल ही चल रही है कहा ये जा रहा है कि पुलिस ने खंगा ले सी सी टी वीफुटेज! तो उधर फोरेंसिक टी म की पड़ता ल तेज,आरो पियों की तला श में ता बड़तो ड़ दबिश लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से क्यों बाहर है ये पुलिस भी नहीं बता पा रही है। उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुई इस घिनौनी घटना ने सुरक्षा की गंभीर स्थिति को फिर से उजागर कर दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं, लेकिन आरोपी अभी तक पकड़ से बाहर हैं। हमारी उम्मीद है कि न्यायपालिका और पुलिस जल्द कार्रवाई करेंगी और पीड़िता को न्याय मिलेगा। इस दौरान नागरिकों से भी अपील है कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।