Rudrapur छोटा विवाद बना खू’नी संघर्ष । Udham Singh Nagar। Crime । Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो, उत्तराखंड में छोटे विवाद ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। आमने-सामने आए दो पक्ष और मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया, जहां लाठी-डंडे चले और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और नागरिकों दोनों के लिए चिंता बढ़ा दी है। क्या है ये मामला क्यों हो गई लठ्ठम लठ बताऊंगा आपको अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो रुद्रपुर में दूधिया मंदिर के पास दो पक्षों में मारपीट हुई कई लोग हुए घायल, इलाके में तनाव का माहौल, पुलिस बल तैनाती करनी पड़ी रहै। दोस्तो रूद्रपुर के किच्छा रोड स्थित दूधिया मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब फोन पर सूचना देकर बुलाए गए दुकानदार के परिजनों पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दोस्तो जानकारी के मुताबिक, उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर में किच्छा रोड पर स्थित दूधिया मंदिर के पास रविवार रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोस्तो बताया जा रहा है कि पहाड़गंज निवासी एक दुकानदार को फोन कर सूचना दी गई कि कुछ युवक उसकी दुकान का चैनल तोड़ रहे हैं।

सूचना मिलते ही दुकानदार के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। कुछ देर बाद फिर से फोन आया कि युवक दुकान का शटर तोड़ रहे हैं और तुरंत पहुंचने को कहा गया। दूसरी बार सूचना मिलने पर दुकानदार अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। जहां पहले से मौजूद कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं दोस्तो प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इस हमले में दोनों पक्षों के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। दोस्तो घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर सभी घायलों का इलाज जारी है मामले की सूचना रम्पुरा चौकी पुलिस को दे दी गई है, जिस पर अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दोस्तो पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल, इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है। दोस्तो, रुद्रपुर में दूधिया मंदिर के पास हुए इस खूनी संघर्ष ने इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना दिया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों का इलाज कराया और पूरे इलाके में बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा है..उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है। दोस्तो, यह घटना यह साफ करती है कि छोटे विवाद भी कभी-कभी बड़ी हिंसा में बदल सकते हैं। प्रशासन और नागरिकों दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाओं को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।