विदेशी संस्कृति और नई-नई परंपराओं के साथ होने वाली हाई प्रोफाइल शादियां तो आपने खूब देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको रूस के Russians got married in Haridwar 3 जोड़ों की हिंदू रीति-रिवाज वाली शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। इन 3 रशियन जोड़ों ने हरिद्वार के अखंड परमधाम आश्रम में भारतीय विधि-विधान के साथ विवाह किया। उनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं। रूसी नागरिकों के साथ अन्य नागरिकों ने इस शादी में जमकर ढोल नगाड़ों और उत्तराखंडी वाघ यंत्रों पर डांस किया। भारतीय रीति रिवाज के साथ पहले तो तीनों दूल्हों की बारात निकाली गई। आश्रम में बने शिव मंदिर में तीनों जोड़ों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। विवाह संस्कार में जहां दूल्हों ने भारतीय शेरवानी पहनी, वहीं दुल्हनें भी भारतीय लहंगों में सजी धजी नजर आईं।
बता दे, अखंड परमधाम आश्रम के अध्यक्ष और वरिष्ठ संत स्वामी परमानंद गिरि (Sant Swami Parmanand Giri) के विदेश में कई अनुयायी हैं। इन विदेशी अनुयायियों का हरिद्वार स्थित आश्रम में भी आना-जाना लगा रहता है। कुछ दिनों पहले रूस के 50 नागरिकों का दल आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार पहुंचा था। इन सभी ने यहां पर योग और ध्यान कर भारतीय संस्कृति के बारे में जाना था। उन्हें भारतीय संस्कृति और सभ्यता इतनी भा गई कि 50 में से तीन रूसी जोड़ों ने यहीं शादी करने का मन बना लिया। आश्रम में पूरे विधि विधान के साथ तीनों जोड़ों ने भारतीय रीति रिवाज के साथ शादी रचा ली। स्वामी परमानंद गिरि ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति से ऊबकर रूसी नागरिकों ने भारतीय संस्कृति को अपनाकर विवाह किया और सात जन्मों तक एक दूसरे के साथ रहने का वचन लिया है।