हरिद्वार: संत का चोला ओढ़ हरकी पैड़ी पर बेच रहा था शराब, लोगों ने जमकर की धुनाई

Spread the love

Haridwar Liquor Smuggling: पुलिस के लाख दावों के बावजूद हरकी पैड़ी क्षेत्र में शराब ब्रिकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ये हैं कि अब तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए साधु वेश धारण कर खुलेआम शराब बेच रहे हैं। मंगलवार को हरकी पैड़ी पर एक व्यक्ति के साधु के भेष में शराब बेचने का मामला सामने आया है। लोगों ने जब बाबा के पास कपड़े के बैग में शराब रखी देखी तो उसे पकड़ लिया। बैग में शराब की बोतलें देख लोगों का पारा चढ़ गया। लोगों ने उसे पकड़कर धुनाई कर दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी।

एसपी सिटी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि आरोपी का नाम साजन है। उसके पास से चार पव्वे मिले हैं। शराब जब्त कर ली गई है। आरोपी हरकी पैड़ी क्षेत्र में ही रहता है। पुलिस ने उसका आबकारी अधिनियम में तहत चालान किया है। बता दें कि हरिद्वार एक धर्मनगरी है। इसके धर्मनगरी होने के कारण ही यहां पर शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ज्वालापुर से सप्त ऋषि क्षेत्र तक कहीं भी शराब की बिक्री करना या फिर सेवन करना बंद है, लेकिन इसके बावजूद भले इस इलाके में कोई शराब का ठेका अवैध रूप से न हो लेकिन अवैध रूप से जगह-जगह शराब की बिक्री होती है। जिनके खिलाफ पुलिस आए दिन कार्रवाई करती रहती है, लेकिन इसके बावजूद गली मोहल्ला को छोड़िए गंगा घाटों पर भी धड़ल्ले से शराब बेची और खरीदी जा रही है।