Breaking: उत्तराखंड के सभी स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टी

Spread the love

उत्तराखंड में 15 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी हो गए हैं। जी हां कार्यालय महानिदेशालय विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड द्वारा एक आदेश जारी किया गया है और इस आदेश में लिखा गया है अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण प्रदेश में संचालित सभी शासकीय अशासकीय सहायता प्राप्त पब्लिक स्कूलों को दिनांक 15 जनवरी 2023 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है इसलिए सभी विद्यालयों में दिनांक 15 जनवरी 2023 तक अवकाश रहेगा। उक्त आदेश का सभी संस्थानों द्वारा कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। आपको बता दें कि उत्तराखंड में इस वक्त शीतलहर चल रही है कई जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। है इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में कोहरे की वजह से इस जिंदगी की रफ्तार थम गई है। उत्तराखंड में स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में बड़ी समस्या हो सकती है इसलिए यह फैसला लिया गया है कि 15 जनवरी 2023 तक उत्तराखंड में सभी स्कूलों का अवकाश रहेगा