Haldwani मंडी में डबल म’र्डर से सनसनी! Nainital | Crimenews | Law And Orde | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो, उत्तराखंड की कानून व्यवस्था इस वक्त एक बड़े हादसे के बीच में झूल रही है। हल्द्वानी मंडी परिसर में डबल म’र्डर की खबर ने पूरे शहर को दहला दिया। निर्ममता की हद पार करते हुए एक युवक और युवती की निर्मम हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। Haldwani Double Murder Case इधर पुलिस एनकाउंटर की कार्रवाई से अपराधियों पर शिकंजा कसने की कोशिशें जारी हैं, वहीं हल्द्वानी में हुई इस खौफनाक घटना ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे रातोंरात बदल गया शहर का माहौल और पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। दोस्तो उत्तराखण्ड में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसका अंदाजा आए दिन सामने आने वाली लूटपाट एवं हत्याकांड की खबरों से आसानी से लगाया जा सकता है। आज फिर ऐसी ही एक दुखद एवं सनसनीखेज खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां हल्द्वानी में गुरुवार सुबह बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी परिसर के भीतर एक युवक और एक युवती के लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों की सिर और चेहरे पर पत्थर से वार कर हत्या की गई थी। घटनास्थल की स्थिति देख प्रथम दृष्टया यह मामला बेहद निर्मम हत्या का प्रतीत हो रहा है। इससे जहां पूरे क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई है वहीं इस दोहरे हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के मुताबिक मंडी खुलने के दौरान कुछ लोगों की नजर जब अंदर पड़े शवों पर पड़ी तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आसपास भारी भीड़ जमा हो गई और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे परिसर को तत्काल सील कर दिया गया। दोस्तो फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। घटनास्थल से वह पत्थर भी बरामद किया गया, जिससे वार किए जाने की आशंका है। युवक के पास से दो पहचान पत्र मिले हैं, जिनके आधार पर उसके चंपावत या अल्मोड़ा निवासी होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, युवती के नैनीताल जनपद से होने की बात प्रारंभिक जांच में सामने आ रही है। कुछ लोगों के अनुसार युवक 31 वर्षीय शुभम टम्टा निवासी अल्मोड़ा लोहर माल रोड तल्ला खोलटा व युवती 19 वर्षीय लक्ष्मी निवासी तल्ली पोखरी नैनीताल बताई जा रही है। हालांकि दोनों की आधिकारिक शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वारदात से जुड़ा कोई सुराग मिल सके। मंडी के व्यापारियों, कर्मचारियों और मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं।

दोस्तो इस मामले में प्रारंभिक तौर पर आपसी रंजिश या प्रेम प्रसंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा, लेकिन पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों को खंगालने की बात कही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के समय और वारदात की परिस्थितियों को लेकर और स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। मंडी जैसे व्यस्त और सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की दोहरी हत्या ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों दिखाई दे रहे हैं। दोस्तो, हल्द्वानी की गल्ला मंडी में हुई यह दोहरी हत्या न केवल एक दर्दनाक घटना है, बल्कि राज्य में कानून-व्यवस्था की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़ा करती है। मृतक युवक और युवती की पहचान और हत्या के कारणों की जांच पुलिस पूरी गंभीरता से कर रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल और विशेष जांच टीमों के प्रयासों से जल्द ही इस मामले में उजागर होने की संभावना है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी, साक्ष्यों और गवाहों से हर पहलू की पड़ताल कर रही है ताकि दोषियों को सलाखों के पीछे लाया जा सके। यह घटना हमें याद दिलाती है कि समाज में सुरक्षा और सतर्कता कितनी जरूरी है। मैं पंकज रौतेला, उत्तराखंड न्यूज से यही कहूँगा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और पुलिस लगातार इसे मजबूत बनाने में जुटी हुई है।