मसूरी में शर्मनाक हरकत: बर्तन में थूक कर पीला रहे थे चाय, पुलिस ने नौशाद और हसन अली को किया गिरफ्तार

Spread the love

पहाड़ों की रानी मसूरी में चाय के बर्तन में थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल हो गया। वीडियो में एक युवक चाय के बर्तन में थूकते हुए नजर आया। Mussoorie Viral Video जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया और जमकर बवाल मचा। बताया गया कि दो युवक मसूरी में लाइब्रेरी चौक के पास मैगी व चाय की रेहड़ी लगाते हैं। जिनमें से एक युवक बार बार चाय में थूक डालते हुए नजर आया। इसको देहरादून निवासी एक युवक ने वीडियो में कैद कर लिया। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद घटना में शामिल दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों द्वारा अपनी हरकत से लोगो की सेहत से खिलवाड करने के साथ-साथ, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया था। घटना के सामने आने के बाद मसूरी में कई संगठनों ने इसका विरोध किया और जमकर बवाल काटा।

कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया, हिमांशु बिश्नोई नेहरूग्राम थाना रायपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। हिमांशु ने कहा कि वह 29 सितंबर को सुबह मसूरी घूमने आया था। मसूरी लाइब्रेरी चौक (गांधी चौक) पर करीब सुबह 6.30 बजे एक रेड़ी पर दो लड़के थे। जो पर्यटकों को चाय-मैगी, बंद-मक्खन नाश्ता बनाकर बेच रहे थे। हिमांशु का कहना है कि पर्यटक वहां नाश्ता करने के साथ सुहाने मौसम का आनंद ले रहे थे। हिमांशु का आरोप है कि इस बीच उसने देखा कि चाय बनाने वाला लड़का चाय बनाने के बर्तन में थूक रहा था। उसकी बनाई वीडियो में भी बर्तन में थूकते हुए रिकॉर्ड हो गया। जब युवक को टोका तो वह और उसका साथी गाली-गलौज करते हुए वहां से जाने को कहने लगे। जान से मारकर की धमकी देने लगे। घटना के बाद से ही दोनो अभियुक्तों के मसूरी से फरार हो गए। पुलिस ने आज दोनों को आशारोड़ी से गिरफ्तार कर लिया।