हरिद्वार के पूर्व राज्यमंत्री का बेटा करोडों की धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली NCR से गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

Spread the love

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीनों की करोड़ों रुपए की खरीद फरोख्त, जमीनों पर अवैध कब्जे जैसे अनेक मुकदमों में आरोपी अभियुक्त असद खान निवासी लालवाला मजबता बुग्गावाला को थाना बुग्गावाला पुलिस ने आखिरकार दिल्ली NCR से दबोचने में कामयाबी हासिल की। बुग्गवाला थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि जुल्फान निवासी लालवाला मजबता ने बीती 6 जून को थाने तहरीर देकर बताया था कि उसकी 37 बीघा जमीन को अरशद खान पुत्र असलम खान निवासी लालवाला मजबता व रमेश पटवारी (ज्वालापुर) व श्याम लाला निवासी बादीवाला ने आपस में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी हताक्षर बनवाकर जिला अधिकारी से परमिशन करा दी

उक्त धोखाधड़ी में मास्टरमाइंड के तौर पर नाम उभरकर आने पर पूर्व राज्यमंत्री पुत्र “आरोपी” ने अपने दांव पेंच लगाकर गिरफ्तारी से बचने की भरपूर कोशिश की और “धीरे से” प्रदेश से बाहर भी निकल गया लेकिन CO बुग्गावाला राकेश रावत के बेहद सजग पर्यवेक्षण में SO बुग्गावाला पी०डी० भट्ट के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की। धोखाधड़ी में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है साथ ही सबूत जुटाए जाने उपरांत बुग्गावाला पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की भी तैयारी कर रही है।

अभियुक्त का उत्तर प्रदेश दिल्ली, उत्तराखण्ड से आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। संगठित अपराध करने के साक्ष्य एवं अभियोग पंजीकृत प्राप्त होने पर उच्चाधिकारी गणों के निर्देशों के अनुपालन में अभियुक्त गणों के विरूद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही अमल में लायी गयी। अभियुक्त को वास्ते रिमाण्ड श्रीमान सक्षम न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

  • मु0अ0सं0 41/2022 धारा 420/504/506 IPC
  • मु0अ0सं0 46/22 धारा 420/447/504/506 IPC
  • मु0अ0सं0 49/22 धारा 420/467/468/471 IPC