नेपाल सीमा पर बढ़ी सख्ती, तीन जिलों में हाई अलर्ट!

Share

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल से लगी सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। Strictness increased on Nepal border नेपाल के हालातों को ध्यान में रखते हुए राज्य के तीन सीमांत जनपदों—चंपावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर मेँ पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। सरकार की तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि नेपाल से लगी सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाए जाएं और वहां किसी भी असामाजिक या उत्पाती तत्व की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।