उत्तराखंड के मनोज सरकार का मैच आज, विश्व के नंबर एक रैंक खिलाड़ी से होगा मुकाबला

बुधवार की रात नौ बजकर 20 मिनट पर टोक्यो में प्रमोद और मनोज के बीच मैच…

क्या उत्तराखंड में फिर बढ़ेगा कोविड कर्फ्यू? रुद्रप्रयाग सहित दो जिलो में डेल्टा प्लस पॉजिटिव मिलने के बाद धामी सरकार आज लेगी फैसला

क्या उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू 30 अगस्त के बाद एक हफ्ते और बढ़ेगा? कर्फ्यू को लेकर…

भारी बरसात के बाद धारचूला के जुम्मा में भूस्खलन से चार की मौत,कई लापता

पिथौरागढ़ के धारचूला के जुम्मा में भारी बरसात के बाद हुए भूस्खलन से चार लाेगों की…

ट्यूशन से घर जा रही नाबालिग से रिश्तेदार के घर में किया रेप,कोर्ट ने सुनाई सात साल की सजा

हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव निवासी दुष्कर्म के आरोपी युवक को फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश…

फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को लगाई लाखों की चपत, जानिए कैसे कर डाली ठगी

देहरादून में क्लेमनटाउन निवासी युवती को साइबर ठग ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेट भेजकर दोस्ती की।…

उत्तराखंड:पहाड़ का सफर महंगा,ऋषिकेश का किराया भी बढ़ा,जानिए यात्रियों की जेब पर कितना पड़ा बोझ

रानीपोखरी पुल ढहने के बाद ऋषिकेश की बसें वाया नेपालीफार्म आवाजाही कर रही हैं। दून से…

क्या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े उत्तराखंड में पांच साल के अंदर 32 पुल, 27 की हालत जर्जर

उत्तराखंड में पिछले पांच साल में छोटे-बड़े 32 पुल टूट चुके हैं। 27 पुलों की हालत…

महाराष्ट्र की सब्जियों ने उत्तराखंड में गिराए पहाड़ी सब्जी के दाम

रामगढ़ क्षेत्र को फल सब्जी के उत्पादन के लिए समूचे उत्तराखंड में जाना जाता है। कोरोना…

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी , जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी रविवार को दिल्ली से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे।…

उत्तराखंड के एक लाख छात्रों को मोबाइल टैबलेट देगी सरकार, सीएम धामी ने किया ऐलान

विधानसभा 2022 चुनाव से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के लिए कई घोषणाएं कीं। शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी डिग्री कालेजों के छात्रों को टेबलेट देने, पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को कोविड प्रोत्साहन राशि देने और समूह ‘ख’ के पदों पर अभ्यर्थियों को अधिकतम आयुसीमा में एक साल की छूट देने की घोषणा की। विधानसभा के मॉनसून सत्र में धामी ने कहा कि प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले सभी एक लाख छात्रों को भी मोबाइल टैबलेट दिया जाएगा और इस पर 100 करोड़ रुपये का व्यय आएगा। इस संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार 10 वीं और 12 वीं के छात्रों को पहले ही ऐसे टैबलेट देने की घोषणा कर चुकी है जिनमें उनका पूरा पाठयक्रम भी लोड रहेगा।

मुख्यमंत्री ने सदन में 2020—21 के दौरान कोविड-19 के दृष्टिगत विधायक निधि में की गई एक करोड रू की कटौती को भी इस साल जारी करने की घोषणा की। धामी ने कहा कि कैंट बोर्डों में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों के लिए भवन कर माफ करने के लिए यथोचित कार्यवाही होगी। प्रदेश में भू उपयोग को लेकर लोगों द्वारा सोशल मीडिया, पत्राचार और विभिन्न माध्यमों के जरिए जताई जा रही चिंता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश हित में एक कानून बनाने के लिए पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह समिति सभी पक्षों को सुनकर ऐसी रिपोर्ट तैयार करेगी जिससे न केवल औद्योगिक विकास पर प्रभाव पडे़ बल्कि पलायन भी रुके।

कोविड-19 के दौरान पुलिस, राजस्व तथा ग्राम्य विकास अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए धामी ने कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, उपनिरीक्षक, निरीक्षक, राजस्व विभाग में पटवारी, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी को दस हजार रूपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयुसीमा में एक वर्ष की छूट दी थी जिसे अब समूह ‘ख’ के पदों के लिए भी लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए शुक्रवार को शासनादेश भी जारी हो गया है। उन्होंने अटल उत्कर्ष विद्यालयों सहित सभी सरकारी विद्यालयों में एक से 14 सितंबर तक प्रवेश पखवाडा मनाने तथा 15 सितंबर को नवप्रवेशी बच्चों के लिए स्वागतोत्सव मनाने की घोषणा भी की।

धामी ने प्रदेश के सभी विद्यालयों में छात्राओं के लिए अलग से शौचालय बनाने की घोषणा की। उन्होंने मेधावी बच्चों के लिए शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति की राशि 250 रुपये प्रतिमाह से बढाकर 1500 प्रतिमाह करने के साथ ही इसके लाभान्वितों की संख्या 11 से बढाकर 100 करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति को भी 150 रुपये प्रतिमाह से बढाकर 1000 रुपये किया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने 600 अतिरिक्त विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं आरंभ करने की भी घोषणा की।