टिहरी DM की पत्नी ने आंगनबाड़ी केंद्र में सेलिब्रेट किया बर्थडे, बच्चों के साथ काटा केक

Spread the love

नई टिहरी: जिला मुख्यालय के विधि विहार में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंची प्रज्ञा दीक्षित ने अपने जन्मदिन पर आंगनबाड़ी केंद्र में केक काटकर बच्चों को उपहार भी दिए जिससे बच्चे काफी खुश नजर आए। बृहस्पतिवार की सुबह डीएम मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित केक और कुछ उपहार लेकर विधि विहार में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंची। उन्होंने वहां मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बच्चों को बताया कि वह आज अपना जन्मदिन केंद्र में स्थित बच्चों के साथ मनाना चाहती हैं। उसके बाद प्रज्ञा ने केक काटकर बच्चों को खिलाया। उन्होंने बच्चों को उपहार के रूप में किताब और कापियां दी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने डीएम मयूर दीक्षित को केंद्र की समस्याएं बताई। डीएम ने संबंधित अधिकारी को जल्द समस्याएं हल करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने बच्चों को उपहार स्वरूप नोट बुक्स आदि दिए। साथ ही उनके साथ कुछ समय भी बिताया। वहीं, बच्चे भी उनके साथ काफी खुश नजर आए। प्रज्ञा दीक्षित ने बताया कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। बच्चे ही भविष्य हैं. उन्हें बच्चों से भी काफी लगाव है। लिहाजा, उन्होंने बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने फैसला लिया। वहीं, डीएम मयूर दीक्षित ने आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली। साथ उनको दिए जा रहे पोषण आहार, बच्चों की ड्रेस आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रतिदिन दिए जाने वाले पौष्टिक आहार को बदलते रहें ताकि, बच्चे अभिरुचि से खा सकें। आंगनबाड़ी केंद्र के चारों ओर साफ सफाई और दवा का छिड़काव करते रहें। ताकि, मच्छर, मक्खी समेत कीड़े मकौड़े न पनपे।