Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में लुढ़का पारा, 11 जिलों में पाला पड़ने की चेतावनी

Spread the love

उत्तराखंड में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। लगातार हो रही बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है। अब तो नदी और झरने भी जमने लगे हैं। Uttarakhand Weather Update today उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में पिछले कुछ दिन से तेजी के साथ तापमान गिर रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को भी हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य 11 जिलों में पाला पड़ने की चेतावनी दी है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान बढ़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। पहाड़ी क्षेत्रों की सर्द हवाओं से तापमान में फर्क आ सकता है।

उत्तराखंड में बीते काफी समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, चोटियों पर हल्के हिमपात का दौर जारी है। तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मध्यम से घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के आसार है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी है। शुष्क सर्दी के कारण बुखार, जुखाम, खांसी और दिल के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दिसंबर महीने में बारिश न होने की वजह से अलग ही ठंड लोगों को परेशान कर रही है।