वीडियो: उत्तराखंड के देवप्रयाग में भयानक लैंडस्लाइड.. भूस्खलन के बाद घरों पर गिरी चट्टानें

Spread the love

देवप्रयाग के ठीक सामने पौड़ी जिले में लैंसलाइड का वीडियो सामने आया है,जिसमें करीब 6 से 7 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, Terrible landslide in Devprayag लैंडस्लाइड वाला एरिया भले ही पौड़ी जिले में पड़ता हो लेकिन यह देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत आता है,लैंडस्लाइड में दो व्यक्ति भी घायल हुए हैं, वहीं देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने आपदा सचिव से मुलाकात कर आपदा प्रभावितो की मदद को लेकर पत्र सौंपा है, साथ ही जिनके मकान पूरी तरीके से ध्वस्त हो गए हैं उनके रहने की और खाने व्यवस्था की व्यवस्था की मांग की है, विधायक विनोद कंडारी ने लैंडस्लाइड में प्रभावित परिवारों के विस्थापन की भी मांग की है, वहीं आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन का कहना है कि जो प्रभावितों के उचित मदद की जाएगी साथ ही आपदा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेगी।