हरिद्वार जिले के रुड़की में दो दिन से लापता सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव कार्यालय में ही मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि दो दिन से लापता सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव कार्यालय में फंदे से लटका मिला है। Employee Body Found Roorkee मृतक का नाम अर्जुन उम्र 30 साल पुत्र मदन पाल है, जो सिंचाई परिकल्प संस्थान रुड़की में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र मदन पाल सिंचाई परिकल्प संस्थान रुड़की में कार्यरत था। बुधवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक उनकी ड्यूटी कार्यालय में थी, लेकिन गुरुवार को वह घर नहीं पहुंचा। वहीं दो दिन दिन की कार्यालय में भी छुट्टी थी।
परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। शनिवार को कार्यालय में उसका शव सीढ़ियों में लटका मिला। किसी कर्मचारी ने उसका शव फंदे से लटका होने की सूचना कार्यालय के उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अर्जुन के परिजनों से भी पूछताछ की। उन्होंने पुलिस को बताया कि अर्जुन को शराब और जुए की तल थी, जिस कारण उस पर काफी कर्जा हो रखा था।