उत्तराखंड: कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, देवदूत बनी नैनीताल पुलिस..तीन पर्यटकों की बचाई जान

Share

Kathgodam Accident: पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय तेज रफ्तार और थोड़ी सी भी असावधानी जान पर भारी पड़ती है। बीते 5-6 सालों में पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति पहले से काफी सुधरी है। ऑलवेदर रोड निर्माण के चलते सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ी है, लेकिन हादसे नहीं रुक रहे हैं। अब नैनीताल जिले में सड़क हादसा सामने आया है। काठगोदाम थाना क्षेत्र में कार नदी में गिर गई है। इस हादसे में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी लोगों नदी से बाहर निकाला। ये हादसा नैनीताल हल्द्वानी हाईवे पर गुलाब भाटी के पास हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीती देर शाम दिल्ली से कैंची धाम मंदिर के दर्शन करने आए तीन पर्यटक वापस लौट रहे थे। लौटते समय उनकी आई-20 कार अचानक काठगोदाम के गुलाबघाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों व राह चलते लोगों द्वारा काठगोदाम पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से वाहन में संवार एक परिवार के तीन लोगों की जान बचाई।

कार में हादसे के वक्त तीन लोग सवार थे, जिसमें एक बालिका को हल्की चोटें आई हैं। जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों के नाम मोहित मिश्रा और जितिशा मिश्रा है, जो भजनपुरा दिल्ली के रहने वाले हैं। काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरी है, पुलिस ने रेक्क्यू कर सभी को खाई से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल परिवार को थाने के सरकारी वाहन से ब्रज लाल अस्पताल हल्द्वानी लाकर तत्काल भर्ती कराया गया। जिन्हें उपचार कराकर उनकी जान बचाई जा सकी।