Hemkund Sahib Yatra: 11 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अब तक 2.28 लाख श्रद्धालु टेक चुके हैं मत्था

Spread the love

Hemkund Sahib Yatra 2023: विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब धाम के कपाट इस साल 11 अक्टूबर को बंद कर दिए जाएंगे। इस वर्ष अभी तक करीब 2.28 लाख श्रद्धालु दरबार साहिब में मत्था टेक चुके हैं। अभी भी श्रद्धालुओं के हेमकुंड साहिब पहुंचने का सिलसिला जारी है। श्री हेमकुंड साहिब धाम के कपाट बंद करने के लिए आज गुरुद्वारा ट्रस्ट के सभी ट्रस्टों के बीच एक दिवसीय बैठक हुई। जिसमें प्रशासन से विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि हेमकुंड साहिब धाम के कपाट इस वर्ष 11 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे बंद कर दिए जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया साल 2023 की हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा 20 में को आरंभ हुई। कपाट खुलने के समय से लेकर समय-समय पर भारी बारिश, बर्फबारी और बदलते मौसम के बावजूद अभी तक 2.28 लाख श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में मत्था टेका है। यात्रा अभी भी जारी है। नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया जुलाई और अगस्त में यात्रा काफी धीमी रही। बदलते मौसम का यात्रा पर असर पड़ा। उन्होंने बताया अभी भी श्रद्धालु दरबार साहिब पहुंच रहे हैं।