Chandra Grahan 2022: 16 मई सोमवार को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण इन तीन राशियों से होंगे खफा, ये करे उपाय

Spread the love

Lunar Eclipse: साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 सोमवार के दिन लगेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह चंद्रग्रहण वैशाख पूर्णिमा पर विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगेगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 7.58 PM से शुरू होगा और 11.25 PM मिनिट पर समाप्त होगा। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, सोमवार, बुध पूर्णिमा के दिन पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ग्रह-नक्षत्रों का ऐसा संयोग 80 साल बाद बनने जा रहा है। उसके पहले सूर्य भी अपनी राशि परिवर्तित कर इन 3 राशियां पर कुदृष्टि डालेंगे।

मिथुन राशि: सूर्य गोचर से मिथुन राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इनके अंदर ऊर्जा की कमी हो सकती है। भाई-बहनों के साथ विवाद संभव है। आर्थिक समस्या हो सकती है।

तुला राशि: इन्हें आर्थिक मोर्चे पर परेशानियों का सामना करना पडेगा। प्रॉपर्टी में निवेश नुकसान कर सकता है। इस दौरान नया व्यापार न शुरू करें तो उचित रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। जीवन साथी के रिश्ते ख़राब हो सकते हैं। अनचाही लंबी यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक समस्या हो सकती है।

करें ये उपाय

  • सूर्य को प्रसन्न करने के लिए कम से कम 12 रविवार के व्रत रखें।
  • रविवार के दिन सुबह स्नान के बाद साफ जल में लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत और दूर्वा मिलाकर सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • भोजन में दलिया, दूध, दही, घी, चीनी, गेहूं की रोटी का सेवन करें।
  • इन जातकों को लाल और पीले रंग का वस्त्र, गुड़, सोना, तांबा, माणिक्य, गेहूं, लाल कमल, मसूर दाल, गाय आदि का दान करना चाहिए।