यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त घोषित होने के साथ ही यमुनोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश वर्जित को लेकर मंदिर समिति ने पूरी व्यवस्था सरकार के हाथों सौंप दी है, मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने कहा कि यमुनोत्री मंदिर दर्शन के लिए जो भी सनातनी आता है सरकार उसका रजिस्ट्रेशन करवाती है और तय तिथि में ही श्रद्धालु को दर्शन की अनुमति देते है ऐसे में यदि कोई गैर सनातनी दर्शन को यमुनोत्री धाम आते है तो यह व्यवस्था भी सरकार को ही देखनी चाहिए।