देहरादून दिनदहाड़े युवती का हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस को दी थी शिकायत; कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Spread the love

राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार स्थित दूल्हा ड्रेस मार्केट में 23 साल की युवती की निर्मम हत्या की घटना से वहां के व्यापारियों में भारी रोष है। दिन दहाड़े चापड़ से युवती का गला काटने की घटना देखकर वहां मौजूद हर किसी की रूह कांप गई। Dehradun Gunjan Murder Case पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुंजन और आकाश कुमार की पिछले 2 साल से जान-पहचान थी। गुंजन मच्छी बाजार के दूल्हा कपड़ा मार्केट में एक शॉप पर काम करती थी. कुछ समय पहले आकाश कुमार की शादी हुई थी। जब आकाश की शादी हो गई तो गुंजन ने उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया। उसने आकाश से बातचीत भी बंद कर दी थी। आकाश कुमार इस बात के लिए राजी नहीं था कि गुंजन उसका साथ छोड़े. वो रोजाना उसका पीछा करता था। गुंजन ने उसे हर बार ऐसा करने से मना किया था. लेकिन आकाश कुमार किसी तरह नहीं मान रहा था। गुंजन हमेशा उससे बचने की कोशिश में रहती थी. ये आकाश को कतई बर्दाश्त नहीं हो रहा था। गुंजन ने तत्काल इसकी शिकायत देहरादून नगर कोतवाली की खुड़बुड़ा चौकी में दर्ज कराई थी। गुंजन ने आशंका जताई थी कि आकाश से उसको जान का खतरा हो सकता है। इससे गुंजन को थोड़ा राहत मिली होगी कि अब आकाश पुलिस में शिकायत दर्ज होने से परेशान नहीं करेगा।

विवाद की कहानी बार-बार पुलिस के द्वार पहुंची लेकिन इंसाफ परवान नहीं चढ़ पाया। अब ये कहानी मौत पर आकर खत्म हो गई। हालांकि, एसएसपी अजय सिंह की ओर से कार्रवाई में कोताही बरतने पर खुड़बुड़ा चौकी इंचार्ज प्रद्युम्न नेगी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। परिजनों के अनुसार आरोपी शादीशुदा था और गुंजन को लगातार परेशान कर रहा था। काम पर जाते समय पीछा भी करता था। इसकी कई बार पुलिस में भी शिकायत की गई लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले जब आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति से कहा कि वह गुंजन को जान से मार देगा। इसके बाद उनकी ओर से फिर से खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत की गई। इन तीन दिनों में पुलिस आरोपी से फोन पर बात तक नहीं कर पाई। कार्रवाई में कोताही बरतने पर खुड़बुड़ा चौकी इंचार्ज प्रद्युम्न नेगी को सस्पेंड किया गया है। परिजनों की ओर से कई बार पुलिस से शिकायत की गई थी। तीन दिन पहले भी गुंजन की जान को खतरा बताते हुए शिकायत दी पर इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, एसएसपी अजय सिंह की ओर से चौकी इंचार्ज प्रद्युम्न नेगी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।