मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कैंप कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास में विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में आए रुद्रप्रयाग जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। BJP District Panchayat Member मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं को नए दायित्व हेतु शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा हम सबने मिलकर राज्य की जनता के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा हमारा यह कर्तव्य होना चाहिए कि आगे बढ़कर हम सभी अपनी पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के विकसित होने से ही राज्य विकसित होगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे उत्तराखंड राज्य को आगे ले जाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।
रुद्रप्रयाग की 18 जिला पंचायत सीटों पर 5 बीजेपी तो 3 कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। उम्मीद की जा रही थी कि जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य पुरुष होगा, लेकिन यहां इसके उलट सीट महिला हो गई। जिसके बाद पुरूष प्रत्याशियां के अरमान धरे के धरे रह गए। कंडाली जिला पंचायत सीट से बीजेपी अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर आईं निर्मला देवी बहुगुणा का नाम अध्यक्ष की दौड़ में प्रमुख रूप से लिया जा रहा है। निर्मला देवी की गणना एक स्वच्छ और ईमानदार प्रत्याशी के रूप में होती है। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने से पूर्व निर्मला देवी साल 2008 में निर्विरोध और साल 2019 में चुनाव जीतकर एक तरफा अंदाज में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। इस बार भी वो बंपर वोटों से जीत दर्ज कर जिला पंचायत के सदन में पहुंची हैं।