प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि एक दो दिन में जिला कार्यकारिणी के गठन के उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी जाएगी। BJP State President Mahendra Bhatt जो आगामी 17 सितम्बर से पीएम मोदी के जन्मदिन के साथ सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों का सफल आयोजन करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री को रिक्त 5 पदों को लेकर पार्टी की तरफ से अवगत कराया गया है। जिसपर स्वयं मुख्यमंत्री ने शीघ्र उचित निर्णय लेने का भरोसा दिलाया है।
लिहाजा शीघ्र केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में कैबिनेट का विस्तार होगा और विकास के कार्य अधिक प्रभावित तरीके से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया की तमाम अटकलो को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अपना कार्यकाल पूरा करेगी। और उनके ही नेतृत्व में पार्टी 2027 का चुनाव पुनः जीतकर सरकार में आने की हैट्रिक लगाएगी।