Igas 2023: पहाड़ से मैदान तक बूढ़ी दीपावली की रौनक, दिल्ली में अनिल बलूनी के साथ अमित शाह ने मनाई बूढ़ी दीवाली

Spread the love

देहरादून में उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास बग्वाल की धूम रही। Uttarakhand folk festival Igas शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। दूनवासियों ने भैलो खेलकर भव्य रूप से ईगास का पर्व मनाया। इस दौरान पहाड़ की संस्कृति की छटा बिखेरी। उधर दिल्ली में भी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के आवास पर इगास उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एनएसए अजीत डोभाल, गायक जुबिन नौटियाल, आध्यात्मिक नेता स्वामी चिदानंद सरस्वती और गीतकार प्रसून जोशी सहित अन्य लोग उत्सव समारोह में शामिल हुए। यहां ढोल-दमाऊ की थाप पर लोग जमकर थिरके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति के प्रमुख पर्व इगास (बूढ़ दीपावाली) की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप उनके सरकारी आवास पर इगास पर्व का आयोजन किया गया है, लेकिन राज्य के मुख्य सेवक होने के नाते इस समय उनकी पहली चिंता उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे उन श्रमिक भाइयों को लेकर है, जिन्हें बाहरनिकालने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के विश्व स्तरीय प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा। वह क्षण हमारे लिए वास्तविक इगास का होगा।