Haridwar में खौफ बनी Elephant की चहलकदमी! बढ़ी लोंगों की परेशानी | Viral Video | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तो अब ये अपने प्रदेश की बिडम्बना ही तो है कि हमने अपनी अपनी सुविधाय के लिए जंगल काट बस्तियां बनाइन और जंगल में रहने वाले वाले जानवर बर रिहायशी क्षेत्रों में धमक रहे हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों का हाल तो आप सब लोग जानते हैं ही कि कैसे गुलदार भालू जंगली सुवर बंदर लोगों के सामने हर रोज नई परेशानी खड़ी कर रहे हैं। Elephant Terror In Haridwar चुनौती सरकार और प्रशासन के सामने पेश कर रहे हैं। अब शहरों में सुरक्षा की गेरंटी कोई जंगली जानवरों से नहीं दे सकता ये मै क्यों कह रहा हूं वो बताउंगा आपको अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो सीधे कहूं तो शहरों में गजराज की धमक ने मचाई सनसनी! डर के मारे एक युवक ने खोया संतुलन और टकरा गया बिजली के खंभे से। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल, और देखकर आप दंग रह जाएंगे! शहरी इलाकों में हाथियों की इस चहलकदमी ने आम लोगों की नींद उड़ा दी है। क्या है कारण और वन विभाग ने क्या कदम उठाए। दोस्तो खबर को विस्तार से दिखाने बताने से पहले मै आपको दो तस्वीरें दिखाना चाहता हूं। दोस्तो पहली तस्वीर हरिद्वार के जगजीतपुर में हाथियों का आवागमन आम बात है, क्योंकि इंसानों ने जंगलों में आसपास रिहायश बना ली है, और हाथियों को परेशान करने की बात भी अब आम हो चली है, हाथी को क्रॉस करने के चक्कर में स्कूटी सवार बिजली के पोल से टकरा गया। शांतिपूर्ण तरीके से जा रहे हाथियों को ऐसे परेशान किया जाना कभी भी बड़ा खतरा पैदा कर सकता है।

वहीं दोसरी तस्वीर और ज्यादा परेशान करने वाली है कि क्यों हम बड़ी मुसीबत को खुद ही दावत दे रह हैं। दूसरी तस्वीर हरिद्वार जिले के कनखल के जगजीतपुर का यह वीडियो घोर लापरवाही को दर्शाता है। यहाँ रिहायशी इलाकों में हाथियों का घूमना असामान्य नहीं है, लेकिन एक शांत जंगली हाथी को मोटरसाइकिल से टक्कर मारना चौंकाने वाला और बेहद खतरनाक है। ऐसी हरकत भीड़भाड़ वाले इलाके में जानलेवा प्रतिक्रिया को जन्म दे सकती थी। दरअसल दोस्तो शहर के रिहायशी इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों की आवाजाही लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हरिद्वार की गार्डन कॉलोनी में आए दिन जंगल से निकलकर हाथी आबादी में प्रवेश कर रहे हैं। बीते मंगलवार की रात भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसने स्थानीय लोगों में डर और अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। यहां एक दो जंगली हाथी आबादी में घुस आए। अचानक हाथियों को देखकर सड़क पर मौजूद लोग घबरा गए। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक हाथियों को देखकर इतना घबरा गया कि वह संतुलन खो बैठा और पास ही लगे बिजली के खंभे से जा टकराया।

दोस्तो गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। गनीमत ये भी रही कि हाथियों ने नीचे गिरे युवक पर हमला नहीं किया और कुछ देर रुकने के बाद शांतिपूर्वक आगे की ओर निकल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह हाथियों के अचानक सामने आने से स्कूटी सवार युवक घबरा जाता है और अपना नियंत्रण खो देता है। वीडियो में कॉलोनी के भीतर हाथियों की मौजूदगी और लोगों में फैला डर भी नजर आता है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हरिद्वार के जगजीतपुर, राजा गार्डन और आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोग लगातार हाथियों की आवाजाही से भयभीत है लोगों का कहना है कि रात के समय बाहर निकलना मुश्किल भरा हो गया है। यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो, आने वाले समय में यहां बड़ा हादसा भी हो सकता है। दोस्तो इधर इन तस्वीरों से जहां आम लोगों में डर का माहौल है वहीं इस पूरे मामले पर जंगली जानवरों की रिहायसी क्षेत्रों में धमक से विभाग भी परेशान दिखाई देता है क्योंकि जहा आम लोगों की सुरक्षा का सवाल है वहीं अब ये तस्वीरें विभाग के लिए इन चुनौतियां पेश कर रही हैं ऐसे विभाग के अधिकारी कहते दिखाई देते हैं कि राजा गार्डन क्षेत्र में हाथियों के आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विभाग की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और सुबह के समय हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने में सफलता हासिल की गई। स्कूटी सवार युवक से जुड़ा वीडियो उनके संज्ञान में अभी नहीं आया है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।

फिलहाल इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन यह साफ संकेत है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। क्योंकि दो दिन पूर्व भी एक स्कूटी सवार युवक ने हाथियों के पीछे स्कूटी दौड़ाई थी। उस समय स्थानीय लोगों और वन विभाग की टीम ने युवक को काफी खरी खोटी भी सुनाई थी लेकिन आज एक बार फिर से हाथियों की दहशत एक अन्य स्कूटी युवक की जान पर भारी पड़ सकती थी। फिलहाल हाथियों की मूवमेंट से हरिद्वार के आबादी वाले इलाकों में खतरा बरकरार है। दोस्तो, ये घटनाएं साफ संकेत हैं कि शहरों में हाथियों की बढ़ती आवाजाही सिर्फ आम लोगों के लिए ही खतरा नहीं, बल्कि ये वन्यजीव और मनुष्य के बीच टकराव की स्थिति भी पैदा कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि हम सतर्क रहें और वन विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें। विभाग भी लगातार कार्रवाई में जुटा हुआ है, लेकिन अगर हम खुद लापरवाही करेंगे तो हादसा टलना मुश्किल होगा। हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में हाथियों की इस मूवमेंट पर नजर रखना अब हम सबकी जिम्मेदारी बन गई है। इस वीडियो और तस्वीरों ने हमें चेताया है कि प्रकृति के साथ तालमेल और सुरक्षा नियमों का पालन ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।