Keshav Thalwal केस का सच! पुलिस जांच में नहीं मिले सबूत | Uttarakhand Police | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो 6 महीने, कई आरोप और अब बड़ा खुलासा!टिहरी गढ़वाल के चर्चित केशव थलवाल मामले में पुलिस जांच पूरी हो चुकी है—लेकिन नतीजे चौंकाने वाले हैं। क्या वाकई पुलिस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद थे?क्या मारपीट और अमानवीय व्यवहार की कहानी सच नहीं थी?और आखिर जांच में ऐसा क्या सामने आया कि पुलिस को क्लीन चिट मिल गई? जिस मामले ने कभी सुर्खियां बटोरी थीं, अब उसी पर सवाल उठ रहे हैं—सच क्या है और आरोपों के पीछे की पूरी कहानी क्या है?रिपोर्ट में, केशव थलवाल केस का पूरा सच बताने के लिए आया हूं। जी हां दोस्तो टिहरी गढ़वाल से लंबे समय से चर्चित केशव थलवाल मामले में इस वक्त बड़ा अपडेट सामने आ रहा है जिसमें केशव थलवाल द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर अब पुलिस जांच पूरी हो चुकी है। जांच के बाद सामने आया है कि लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। बता दे केशव थलवाल मामले मे आईजी गढ़वाल रेंज के निर्देशानुसार CO सदर पौड़ी द्वारा जांच की जा रही थी। अब दोस्तो टिहरी गढ़वाल से सामने आए चर्चित केशव थलवाल मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। जिस केस ने कभी सुर्खियों में जगह बनाई थी, अब उसकी जांच पूरी हो चुकी है—और नतीजे कई लोगों को चौंका सकते हैं। दोस्तो करीब छह महीने पहले लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट पेश कर दी है। इस रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। यानी जिस मामले को लेकर उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हुआ था, वह अब एक नए मोड़ पर आ गया है।

दोस्तो करीब छह महीने पहले केशव थलवाल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि उन्हें मसूरी रोड से हिरासत में लेकर कोटी कॉलोनी थाने ले जाया गया। उन्होंने आरोप लगाया था कि थाने में उनके साथ मारपीट की गई और अमानवीय व्यवहार किया गया। दोस्त इन आरोपों के सामने आते ही मामला तेजी से चर्चा में आ गया। स्थानीय स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक इस पर बहस छिड़ गई। लोगों के बीच सवाल उठने लगे कि क्या वाकई पुलिस द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया? दोस्तो मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वाल रेंज पुलिस के आईजी के निर्देश पर जांच के आदेश दिए गए। इस जांच की जिम्मेदारी सीओ सदर पौड़ी को सौंपी गई। जांच टीम ने पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की—जिसमें घटनास्थल, संबंधित पुलिसकर्मी, दस्तावेज, और अन्य संभावित सबूतों को खंगाला गया। जांच प्रक्रिया लंबी और विस्तृत रही, ताकि किसी भी पहलू को नजरअंदाज न किया जाए। दोस्तो जांच पूरी होने के बाद जो निष्कर्ष सामने आए, वे काफी अहम हैं।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। मारपीट या अमानवीय व्यवहार की पुष्टि नहीं हो सकी। पूरे मामले में आरोप साबित नहीं हो पाए। दोस्तो इसका सीधा मतलब यह है कि जो आरोप लगाए गए थे, वे जांच की कसौटी पर खरे नहीं उतर सके।

दोस्तो इस मामले में जिन पर आरोप लगाए गए थे, उनमें प्रमुख नाम धर्मेंद्र रौतेला का था। जांच रिपोर्ट आने के बाद अब उन्हें पूरी तरह से क्लीन चिट मिल गई है। यानि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार पाए गए हैं..यह फैसला न सिर्फ इस केस के लिए अहम है, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोस्तो अब उठ रहे हैं नए सवालइस पूरे घटनाक्रम के बाद अब कई नए सवाल खड़े हो गए हैं। क्या आरोप बिना ठोस आधार के लगाए गए थे क्या इस मामले में किसी तरह की गलतफहमी या अन्य कारण थे? या फिर जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए जाएंगे?हालांकि दोस्तो पुलिस की ओर से रिपोर्ट स्पष्ट है, लेकिन इस तरह के मामलों में जनमानस के बीच चर्चा और सवाल जारी रहना स्वाभाविक है। दोस्तो इस केस ने एक बार फिर यह दिखाया है कि किसी भी आरोप की सच्चाई तक पहुंचने के लिए निष्पक्ष जांच कितनी जरूरी होती है। एक ओर जहां आरोपों ने पुलिस की छवि पर सवाल खड़े किए, वहीं जांच के बाद सामने आए तथ्यों ने पूरी तस्वीर बदल दी..ऐसे मामलों में संतुलन और तथ्यों के आधार पर निष्कर्ष निकालना बेहद जरूरी है, ताकि न तो किसी निर्दोष को नुकसान पहुंचे और न ही किसी पीड़ित की आवाज दबे। दोस्तो केशव थलवाल केस अब अपने निष्कर्ष पर पहुंच चुका है। 6 महीने तक चले इस मामले में पुलिस जांच ने साफ कर दिया है कि आरोप साबित नहीं हुए।

अब देखना यह होगा कि इस मामले पर आगे क्या प्रतिक्रिया आती है और क्या यह पूरी तरह यहीं समाप्त हो जाएगा या फिर कोई नया मोड़ सामने आएगा। फिलहाल, इस केस ने यह जरूर साबित कर दिया है कि हर आरोप की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आती है—और वही अंतिम सच होता है, लेकिन दोस्तो तब ये भी सच लग रहा था और पूरे उत्तराखंड में केशव के साथ तमाम लोग खड़े होते भी दिखाई दिए, लेकिन क्यों पुलिस ने इस जांच में इतना लंबा वक्त लगाया। हालांकि केशव थलवाल इस जांच को लेकर संतुष्ट नहीं थे। उनका कहना था कि जिन पुलिस कर्मियों को लेकर केशव ने मोर्चा खोला वो ही पुलिस जांच कर रही है। ऐसे में केशव ने इस बात का अंदेशा पहले ही जताया था कि कहीं जांच में कई गड़बड़ी ना हो। दोस्तो करीब छह माह पहले केशव थलवाल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि उन्हें मसूरी रोड से गिरफ्तार कर कोटी कॉलोनी थाने ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और अमानवीय व्यवहार किया गया। इस मामले ने उस समय काफी चर्चा बटोरी थी। अब मामले की विस्तृत जांच के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार, लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है। अब इस पूरे मामले के निष्कर्ष की बात करें तो इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रौतेला पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हो गए हैं और उन्हें क्लीन चिट गई है।