Haldwani कुमाउं-गढ़वाल में BJP की कसरत! | CM Dhami | Rajnath Singh | Amit Shah | Uttarakhand News

Spread the love

जी हां दोस्तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब धाकड़ धामी नहीं रहे, वो अब धुरंधर धामी हो गए तो उत्तराखंड में बीजेपी का प्लान हो गया साफ। कैसे होगा 27 में बेड़ा पार। पहले हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैली और अब कुमाउं के द्वार पर राजनाथ सिंह भरी हुंकार। कैसे बड़ी रैली देख सब रह गए दंग, क्या कुमाउं से लेकर गढ़वाल तक बीजेपी की कसरत का राज। दोस्तो वो कौन सा काम है जो प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया जिससे आज उनको धाकड़ से धुरधंर का तमका मिल गया। आगे बात हो उसकी भी लेकिन राजनाथ सिंह आए तो धामी का नया नामकरण कर कर गए। जी हां दोस्तो ये तो अभी शुरूआत है आगे देखिए होता है क्या-क्या लेकिन दोस्तो यहां मौका भी था और दस्तूर भी। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी की सरकार 23 मार्च को अपने चार साल पूरे करने जा रही है। हल्द्वानी में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी और भीड़ देख रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा सीएम धामी ने इन चार सालों में धुआंधार काम किया है. उन्होंने कहा सीएम धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर भी हैं।

इतना ही नहीं दोस्तो अपने संबोधन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा उत्तराखण्ड की यह भूमि वेदों और देवों की भूमि हैममउन्होंने कहा मैं उत्तराखण्डवासियों के स्वभाव से अच्छी तरह परिचित हूं। यहां के लोगों में पर्वत सी अटलता देखने को मिलती है। राजनाथ सिंह ने कहा उत्तराखण्ड आस्था, अध्यात्म और संस्कृति की भूमि है। यह ऋषि-मुनियों की धरती है, यह तपोभूमि है, यहां की ज्ञान, साधना और संस्कारों की परंपरा पूरे राष्ट्र को दिशा देती है। दोस्तो राजनाथ सिंह ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने तेजी से विकास किया है। बुनियादी ढांचे का विकास हो, पर्यटन को नई दिशा देना हो या युवाओं को रोजगार देना, हर क्षेत्र में धामी ने अच्छा काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार के प्रयासों से उत्तराखण्ड देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दोस्तो इसके अलावा दोस्तो राजनाथ सिंह ने कहा कि बीते चाल साल में धामी ने चौका मारा है और आगे 6 साल पूरा होने पर धामी उत्तराखंड की राजनीति में छक्का मारेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह ने धामी की तारीख करते -करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की कह दिया आज दुनिया कदमों में है। राजनाथ सिंह ने कहा दोस्सोत देवभूमि उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।

प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। राजनाथ सिंह ने कहा पहले उत्तराखण्ड में घोटाले होते थे, लेकिन अब यदि कोई घोटाला करता है तो उसका स्थान जेल होता है। 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल पहुंचाकर उत्तराखण्ड सरकार ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। उत्तराखंड सरकार मातृशक्ति के कल्याण को अपनी प्राथमिकता बना रही है। राज्य सरकार महिलाओं के लिए योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी सुरक्षा, सशक्तिकरण और विकास सुनिश्चित कर रही है। दोस्तो, देखा आपने कैसे उत्तराखंड की देवभूमि में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चार सालों में सरकार ने विकास, सुरक्षा और कल्याण के कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की तारीफों से यह भी साफ हो गया कि धामी सिर्फ धाकड़ नहीं, बल्कि धुरंधर नेता हैं। अवैध अतिक्रमण और भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख, मातृशक्ति के कल्याण की प्राथमिकता, युवाओं और पर्यटन को नई दिशा देना—ये सब साबित करता है कि उत्तराखंड अब विकास और सुशासन की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।भाई-बहनों, ये केवल शुरुआत है। आने वाले सालों में देखना होगा कि कैसे ये सरकार अपने अगले छह साल में और भी बड़े बदलाव लेकर आती है।