दुर्घटना: यहां गहरी खाई में गिरा वाहन, भाजपा नेता की मौत

Spread the love

खटीमा: उत्तराखंड के चंपावत जिले से सोमवार की सुबह दुखद हादसा हुआ। टनकपुर–चंपावत हाईवे पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में बीजेपी नेता की मौत हो गई। जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक व्यक्ति बीजेपी की धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ का अध्यक्ष था। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि सुबह स्वाला के पास एक टिप्पर वाहन UK 03 CA 2244 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार के दौरान चालक जगदीश ने दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति तेज सिंह का उपचार जारी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि जगदीश सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया यहां से कैसे होगा घटना की जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि टिप्पर वाहन बेलखेत से रोड़ी लेकर खेतीखान जा रहा था। स्वाला के समीप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर वहां सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों व पुलिस को दी। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से दोनों घायलों को निकाला गया।