‘मोहम्मद दीपक’ मामले में कांग्रेस का संसद में तीखा वार! Kotdwar | Uttarakhand News | Parliyament

Spread the love

दोस्तों, हाल में उत्तराखंड के कोटद्वार से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आई और अब वो ‘मोहम्मद दीपक’ प्रकरण अब संसद तक पहुंच गया है, जहां इससे पहले कोटद्वार के दीपक कुमार को राहुल गांधी बब्बर शेर कह चुके हैं। देश का हीरो बता चुके हैं तो वहीं अब जहाँ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मामले में बीजेपी पर तीखा हमला बोला खड़गे ने कहा – रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम आदमी की सुरक्षा कहाँ होगी! इतना ही झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि वे अपने चार महीने के वेतन में से ₹2 लाख रुपए दीपक कुमार को इनाम के रूप में देंगे साथ सम्मानित किया जाएगा। इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और सुरक्षा के मद्देनज़र कोटद्वार में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पूरा मामला अब देश की निगाहों में है। दोस्तो हाल में कोटद्वार में बाबा दुकान विवाद को लेकर खूब हल्ला रहा है। जहां बाबा नाम को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति जताई तो वहीं इस आपत्ति के बीच आ खड़ा हुआ दीपक कुमार उर्फ अक्की जिसने अपना नाम मोहम्मद दीपक बताकर मामले को शांत तरने का काम किया, लेकिन अब इस मामले सियासत भड़क रही है, क्योंकि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित कोटद्वार शहर में मुस्लिम दुकानदार की दुकान का नाम और मोहम्मद दीपक वाला विवाद संसद तक पहुंच गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मामले पर संसद में बयान दिया है। उन्होंने कोटद्वार विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि सामाजिक सद्भाव के लिहाज से देश बेहद खतरनाक दौर से गुजर रहा है। दोस्तो खड़गे ने कहा कि भारत की पहचान सदियों से विचार और व्यवहार की विविधता की रही है। हमारा देश कई धर्मों और संस्कृतियों की जन्मभूमि रहा है, जहां वे आपसी सद्भाव के साथ फले-फूले। दोस्तो ये तब है जब एक और तमाम सियासी विपक्षी दल दीपक के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं तो वहीं उत्तराखंड में सरकार ने ‘मोहम्मद दीपक’ पर मुकदमा दर्ज किया, जिसका जिक्र मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया। कहा जो सद्भावना की रक्षा के लिए खड़ा हुआ था। अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएगा, तो आम आदमी रक्षा के लिए कहां जाएगा? जो शख्स झगड़ा सुलझाने के लिए जाता है, BJP के लोग उसी को धमकाते और मारते हैं. इसीलिए मैं कहता हूं- BJP के पास सहिष्णुता नहीं है। कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान को अपनी पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। इतना ही नहीं दोस्तो इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ट नेता राहुल गांधी ने अपने एक्श पर लिखा था। उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं। दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं – उस संविधान के लिए जिसे BJP और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साज़िश कर रहे हैं। वे नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है।

संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक ज़हर घोल रहा है, ताकि भारत बँटा रहे और कुछ लोग डर के सहारे राज करते रहें। उत्तराखंड की BJP सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताक़तों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी हैं। नफ़रत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता। शांति के बिना विकास सिर्फ़ एक जुमला है। हमें और दीपकों की ज़रूरत है – जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो पूरी ताक़त से संविधान के साथ खड़े रहें। हम तुम्हारे साथ हैं भाई। डरो मत।तुम बब्बर शेर हो। उधर दोस्तो एक बात इस मामले में सियासी शोर की वो कि अब कोटद्वार में दुकान के नाम से ‘बाबा’ हटाने और बजरंग दल का विरोध करने वाले दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक के विवाद में भीम आर्मी भी कूद पड़ी है। गुरुवार को नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के कोटद्वार पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सांसद चंद्रशेखर आजाद दीपक से मुलाकात करने कोटद्वार आ रहे हैं। ऐसी खबर आई। पुलिस ने कौड़िया चेकपोस्ट को छावनी में तब्दील कर दिया है। यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में किसी भी प्रकार से माहौल खराब न हो, इसके लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष नजर रखी जा रही है और लगातार गश्त बढ़ा दी गई है।

पौड़ी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि लंबे समय से कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या भड़काऊ सामग्री साझा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोस्तों, कोटद्वार का ‘मोहम्मद दीपक’ मामला अब सिर्फ़ स्थानीय विवाद नहीं रहा, बल्कि पूरी सियासत और संवेदनशील सामाजिक मुद्दों की परख बन गया है। जहां विपक्षी दल और सांसद दीपक के साथ खड़े हैं, वहीं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है, ताकि शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने प्रमुख चेकपोस्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी है और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भी नजर रखी जा रही है।इससे साफ है कि दीपक सिर्फ़ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सहिष्णुता की प्रतीक बन चुके हैं। अब सवाल यह है – हम अपने समाज में भाईचारे और संवेदनशीलता को कैसे बनाए रखेंगे? यही वह समय है, जब हर नागरिक को संयम और समझदारी के साथ कदम उठाना होगा।तो दोस्तों, ध्यान रहे – झुकने और डरने वालों के बजाय, जो अपने अधिकार और संविधान के साथ खड़े हैं, वही असली हीरो हैं। हम सभी को मिलकर ऐसे लोगों का साथ देना होगा और शांति बनाए रखनी होगी। यही इस पूरे प्रकरण से सबसे बड़ा संदेश है।