उत्तराखंड के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अगर आप सोच रहे थे कि ठंड अब चली गई है तो आप गलत है। Uttarakhand Weather Forecast भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार उत्तराखंड में मौसम फिर से बदलने वाला है। एक तरफ जहां पहाड़ की चोटियां सफेद चादर ओढ़ने को तैयार हैं तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। वहीं दो दिन बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद उत्तरकाशी समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इनमें रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और नैनीताल का नाम शामिल है। शुक्रवार के मौसम की बात करें तो देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह, पौड़ी, नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।