चारधाम यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, साढ़े पांच लाख से ज्यादा पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

Share

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 जोर पकड़ने लगी है। देश के कोने-कोने से काफी संख्या में श्रद्धालु चारधाम के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अभी तक साढ़े पांच लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर पुण्य कमा चुके हैं। Uttarakhand Chardham Yatra 2025 जहां केदारनाथ धाम में  श्रद्धालुओं की संख्या 2 लाख 26 हजार 583 पार हो गया है। केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार हो चुका है। पर्यटन विभाग के अनुसार 30 अप्रैल से 11 मई तक चारोंधाम में 5.50 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 2.27 लाख, बदरीनाथ में 1.17 लाख, गंगोत्री में 94251, यमुनोत्री में 1.13 लाख ने दर्शन किए। सरकारी तंत्र तीर्थ यात्रियों की सुगम यात्रा को लेकर भी गंभीर है। प्रशासन ही नहीं, शासन स्तर पर भी लगातार यात्रा की निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं यात्रा का प्रतिदिन अपडेट ले रहे हैं।