उत्तराखंड में चुभती जलती गर्मी से मिलेगी राहत! बदलेगा मौसम का मिजाज, एक क्लिक में जानें वेदर अपडेट

Spread the love

उत्तराखंड के मैदानी जिले भीषण तपिश में झुलस रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में भी तापमान तेजी से बढ़ा है। Uttarakhand Weather Report 9 April लगातार बढ़ रहे पारे के बीच मौसम विभाग का कहना है कि आज से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार, आज से तीन दिन प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम मैदानी क्षेत्रों में शुष्क बना रह सकता है। जिससे तापमान में मामूली वृद्धि के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंची चोटियों पर हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है और झोंकेदार हवाएं चलेंगी। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। लोगों को तीखी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। 11 अप्रैल को मौसम बदलने से तापमान में कमी दर्ज किया सकती है। हालांकि, इसके बाद मैदान से लेकर पर्वतीय जनपदों तक गर्मी बढ़ने के आसार हैं। बढ़ती गर्मी के चलते दिन के समय व्यस्त रहने वाली सड़क भी खाली दिखाई देने लगी है। केवल स्कूलों की छुट्टी के समय ही ट्रैफिक ज्यादा बढ़ जाता है। गर्मी के चलते लोगों ने कूलर और एसी का प्रयोग भी करना शुरू कर दिया है।