उत्तराखंड के ये सितारे IPL-2026 में | Uttarakhand News

Spread the love

दोस्तों, तैयार हो जाइए एक नए क्रिकेट उत्सव के लिए, जहां Uttarakhand के पहाड़ों से निकलकर आए क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिलेगा! IPL-2026 में उत्तराखंड के ये सितारे फिर छाएंगे मैदानों पर, क्या आप जानते हैं इन खिलाड़ियों को? मयंक रावत से लेकर महेंद्र सिंह धौनी, ऋषभ पंत, अनुज रावत और मनीष पांडे तक – सभी अपने-अपने टीमों के लिए दमदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं। कैसे पहाड़ों की मिट्टी ने तैयार किए ये क्रिकेट के सितारे, जो IPL-2026 में फिर बनाएंगे इतिहास! बताउंगा आपको पूरी खबर अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। दोस्तो आईपीएल शुरू हो चुका है पहले दो मुकाबले बेहद ही रोमांचक रहे और दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत मिली तो उसकी चर्चा अलग से है। खैर मै तो आपको बताने जा रहा हूं उत्तराखंड के लड़ाकों के बारे में, दोस्तो आइपीएल-2026 की नीलामी उत्तराखंड के लिए कई मायनों में खास रही थी। भले ही कुछ खिलाड़ी देश की अन्य राज्य टीमों से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हों, लेकिन उनकी जड़ें उत्तराखंड की मिट्टी में हैं। टिहरी जनपद के युवा क्रिकेटर मयंक रावत को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदकर जहां राज्य को नई पहचान दी, वहीं उत्तराखंड मूल के महेंद्र सिंह धौनी, ऋषभ पंत, अनुज रावत और मनीष पांडे जैसे नाम एक बार फिर आइपीएल मंच पर चर्चा के केंद्र में रहे। यह सभी खिलाड़ी किसी न किसी रूप में पहाड़ से जुड़े हैं और आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।

दोस्तो टिहरी के मयंक रावत को मिला पहला आइपीएल अनुबंध, दिल्ली से निखरा-पहाड़ से जुड़ा रिश्ता, कैसा रहा सफर वो देख लीजिए। उत्तराखंड के टिहरी जनपद की खासपट्टी अंतर्गत ग्राम सभा गडोलिया निवासी होनहार क्रिकेटर मयंक रावत का चयन आइपीएल-2026 के लिए देश की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में हुआ है। 16 दिसंबर 2025 को हुई आइपीएल-2026 की मिनी नीलामी में मुंबई इंडियंस ने इस अनकैप्ड आलराउंडर को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा। यह मयंक के करियर का पहला आइपीएल अनुबंध है। दोस्तो मयंक रावत का जन्म टिहरी गढ़वाल जनपद में हुआ, हालांकि उन्होंने अपना क्रिकेट करियर दिल्ली से संवारा। वह दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग-2024 में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से खेलते हुए मयंक ने 7 पारियों में तीन अर्धशतक के साथ 289 रन बनाए हैं। उनका औसत 72.25 रहा है। गेंदबाजी में भी उन्होंने 11 विकेट हासिल किए। फाइनल मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ नाबाद 78 रन की विस्फोटक पारी और अंतिम ओवर में लगातार 5 छक्कों ने उन्हें रातोंरात सुर्खियों में ला दिया। लेकिन दोस्तो यहां एक नहीं कई खिलाड़ी हैं जो उत्तराखंड से नाता रखते हैं। उत्तराखंड मूल के स्थापित सितारे भी आइपीएल-2026 में तो चर्चा महेंद्र सिंह धौनी की भी है जहां उनके साथ वाले आगे क्रिकेट अब दूर होने लगे हैं, वहीं धौनी है। वो आईपीएल खेल रहे हैं और धोनी का रश्ता अल्मोड़ा से जुड़ा है। दोस्तो भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धौनी का पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में है। भले ही उनका क्रिकेट सफर झारखंड से शुरू हुआ हो, लेकिन धौनी हमेशा खुद का पहाड़ों से जुड़ा दिखाते रहे हैं।

आइपीएल-2026 में भी वह चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख चेहरे बने हुए हैं। दोस्तो इसके बाद एक और खिलाड़ी जो बड़ा नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बना चुका है। ऋषभ पंत, गंगोलीहाट में जड़ें-रुड़की की पहचान को शान से आगे बढ़ा रहे हैं। दोस्तो भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की जड़ें गंगोलीहाट से हैं, अलबत्ता उनका जन्म हरिद्वार जनपद के रुड़की में हुआ। उत्तराखंड में प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने दिल्ली से क्रिकेट को नई ऊंचाई दी। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने IPL 2025 में 27.00 करोड़ में खरीदा था, जो IPL की इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बोली है। आइपीएल-2026 में पंत एक बार फिर से बड़ी कीमत पर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बने हुए हैं और उनका नाम उत्तराखंड के सबसे सफल क्रिकेटरों में शामिल है। नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र से संबंध रखने वाले अनुज रावत ने दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए पहचान बनाई। विकेटकीपर-बल्लेबाज अनुज रावत को आइपीएल में लगातार अवसर मिलते रहे हैं और आइपीएल-2026 में भी वह गुजरात टाइटंस टीम का लगातार दूसरी बार हिस्सा बने हुए हैं। इसके अलावा दोस्तो मनीष पांडे का जन्म उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में हुआ और उनका पारिवारिक संबंध राज्य से रहा है। कर्नाटक की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। मनीष पांडे आइपीएल-2026 में भी कोलकाता नाइट राइडर्स का लगातार दूसरी बार हिस्सा बने हुए हैं। मयंक रावत जैसे युवा खिलाड़ी का आइपीएल में चयन यह साबित करता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद उत्तराखंड के युवा राष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकते हैं। महेंद्र सिंह धौनी, ऋषभ पंत, अनुज रावत और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों की यात्रा भी इसी बात का उदाहरण है कि पहाड़ की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं। दोस्तों, इस तरह उत्तराखंड के युवा क्रिकेटरों ने अपने जोश, हुनर और मेहनत से आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाई है। चाहे वह मयंक रावत का पहला कदम हो या धौनी, पंत, अनुज रावत और मनीष पांडे जैसे दिग्गजों का लगातार चमकना — ये सभी हमारे पहाड़ों की शान हैं। यह साबित करता है कि सही दिशा और अवसर मिले तो उत्तराखंड के युवा किसी भी मुकाबले में कम नहीं हैं। हमें इस प्रतिभा का सम्मान करना होगा और उन्हें प्रोत्साहित करना होगा ताकि भविष्य में और भी कई सितारे जन्म लें। आईपीएल-2026 में उत्तराखंड के इन सितारों की सफलता की कहानी प्रेरणा है हर उस युवा के लिए जो अपने सपनों को सच करना चाहता है।