टनकपुर में नेचुरोपैथी कैंप में पहुंचे सीएम धामी, वायरल हो रही मुख्यमंत्री की ये तस्वीर..जाने क्या है मामला

Spread the love

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण पर शुक्रवार को कुमाऊं दौरे पर है। सबसे पहले वह चंपावत के टनकपुर स्थित नवयोग ग्राम पहुंचे। जहां वह नवयोग सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) एवम् नवयोग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जहां उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा के तहत मिट्टी का लेप लगाकर उपचार कराया।

सीएम धामी के ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। नवयुग ग्राम में इंटरनेशनल योग कॉन्फ्रेंस में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुद्ध मिट्टी का लेप लगाया। आयुर्वेद में मिट्टी स्नान का बहुत महत्व बताया गया है। टनकपुर में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर 18 नवंबर को चंपावत जिले के टनकपुर स्थित नवयोग ग्राम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दिए जाने के लिए मिट्टी का लेप लगाकर मड बाथ थेरेपी सेशन का शुभारंभ किया।