उत्तर प्रदेश के बरेली से कैंची धाम के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में गिरी। हादसे में तीन सैलानियों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। Kainchi Dham Pilgrim Accident घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर खाई से निकालकर भवाली सीएचसी ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, जिस समय हादसा हुआ है उस समय उस स्कॉर्पियो कार में कुल सात लोग मौजूद थे। खबरों के माने तो सभी यात्री एक ही परिवार के माने जा रहे हैं। वो सभी लोग कैंची धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही वाहन कैंची धाम क्षेत्र के पास पहुंचा। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। तत्काल इन लोगों को नजदीकी प्राथमिक सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। हादसे में 6 लोग घायल हैं। पुलिस द्वारा दुर्घटना का शिकार हुए लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
हादसे में घायल लोगों की सूची
- ऋषि पटेल s/o राहुल पटेल, उम्र 07 वर्ष
- स्वाति d/o भूप राम, उम्र 20 वर्ष
- अक्षय s/o उमेंद्र सिंह, उम्र 20 वर्ष
- ज्योति w/o करन, उम्र 25 वर्ष
- करन s/o जितेंद्र, उम्र 25 वर्ष
- राहुल पटेल s/o भूपराम, उम्र 35 वर्ष
हादसे में मृतक
- गंगा देवी w/o भूप राम, उम्र 56 वर्ष
- बृजेश कुमारी w/o राहुल पटेल, उम्र 26 वर्ष
- नैनस्ती गंगवार d/o जयपाल सिंह, उम्र 24 वर्ष