उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं। इसी बीच हादसे की खबर देहरादून से आ रही है। Bikes Collide On Delhi Yamunotri NH रविवार देर रात राजधानी देहरादून के विकासनगर में हरबर्टपुर इलाके में सामने आया है। यहां दो बाइकों पर पांच लोग सवार होकर अपने अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। अचानक ही दोनों बाइक सवार अपने वाहनों से नियत्रंण खो बैठे। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया है।
दुर्घटना में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी रमनदीप (17) की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर कोतवाली अशोक राठौड़ ने बताया कि रविवार रात को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर में राजस्थान मार्बल के पास दो बाइक की आपस में टक्कर की सूचना मिली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पांच लोग घायल पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक ने बताया कि घटना के दौरान बारिश हो रही थी और घटनास्थल पर अंधेरा था। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।