नैनीताल जनपद की फतेहपुर रेंज में बाघ ने पिछले 15 दिनों में दो महिलाओं को अपना निवाला बना लिया। इसके बाद से ही वन विभाग ने इस रेंज में बाघ पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टाइगर को ट्रॅकुलाइज करने का प्रयास किया जा रहा है। तीन डॉक्टरों की टीम भी यहां मौजूद है। वहीं, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बताता कि वन विभाग को अलर्ट रहने और जंगल की सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में पशुपालन के लिए चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।