road accident in champawat: पहाड़ों पर होने वाले सड़क हादसे की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। बीते सोमवार शाम फिर इसी तरह का एक हादसा चंपावत ज़िले में हुआ है। चंपावत के तहसील पाटी अंतर्गत सूखीढांक डंडा मीडार मोटर मार्ग के कुलियाल गांव के चामी तोक में सोमवार सायं 4:20 बजे बोलेरो वाहन संख्या UK 04 TA 4777 वाहन खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुँच गई और खाई में गिरे हुए लोगों को बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर रीठा साहिब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया जाता है कि बोलेरो में 9 व्यक्ति सवार थे जिसमें से तीन व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा 6 घायल हैं। इस हादसे में मरने वालों में चंद्रा देवी पत्नी चिंतामणि ग्राम बिनवाल गांव तहसील पाटी, मनोरथ निवासी गोलडांडा तहसील पाटी, पान सिंह परवाल निवासी परेवा तहसील पाटी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क दुर्घटना में 03 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को ₹2 लाख एवं घायलों को ₹50 हजार की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की।