देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, एक की मौत

देहरादून में आज सुबह ड्यूटी पर जा रही दो महिला पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। जिसमें एक महिला पुलिस ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दूसरी महिला घायल है।

Share

उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं। इसी बीच हादसे की खबर राजधानी देहरादून से आ रही है। Female Inspector Dead In Dehradun Accident आज सुबह ड्यूटी पर जा रही दो महिला पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया। जिसमें एक महिला पुलिस ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दूसरी महिला घायल है। यह हादसा देहरादून अजबपुर फ्लाईओवर के पास का। बताया जा रहा है। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती था। वही, बस ड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया हैं। फिलहाल बस ड्राइवर को नेहरु कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।