हल्द्वानी: उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं। इसी बीच हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। पर्यटकों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 10 महिलाएं गंभीर घायल हो गई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नागपुर की पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर नैनीताल घूमने के बाद वापस दिल्ली को लौट रहा था।
इस दौरान नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में 10 महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर रूप से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घायल सभी महिला पर्यटक महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली हैं। ये महिलाएं नैनीताल घूमने आई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है।