Rishikesh: नौकरी छूटी तो दो भाइयों ने किया खुदकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला और हाथ की नस..Aims में भर्ती

Share

नौकरी छूटने से अवसाद में आए उत्तरप्रदेश के इटावा के दो सगे भाईयों ने ब्यासी के पास आत्महत्या की मंशा से ब्लेड से अपना गला और हाथ की नस काट ली। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवक सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में पड़े थे। एसडीआरएफ ने दोनों युवकों को खाई से निकालकर एम्स में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला हैं, जिसमें लिखा, ‘हैलो पुलिस…अंतिम संस्कार से पहले हमारे अंगदान कर देना।’

मुनिकी रेती पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर कंट्रोल रूम से दो लोगों के सिंगटाली में सुसाइट करने की सूचना मिली। तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो जख्मी हालत में एक युवक गंगा किनारे पड़े मिला। जबकि, दूसरे घायल भी खून में लथपथ वहीं पर बैठा मिला। पूछताछ में उनकी पहचान अनुराग दुबे और शिवम दुबे पुत्र अजब सिंह निवासी ब्रह्मनगर कॉलोनी, इटावा यूपी के रूप में हुई। अनुराग ने बताया कि वो आत्महत्या करने के पहुंचे थे। उसके हाथ और गले पर ब्लेड के काटे के निशान मिले। दूसरे युवक के भी गले और हाथ पर ब्लेड के काटे के निशान थे। मौके से एक सर्जिकल ब्लेड भी मिला।

बताया कि शिवम दुबे की हालत गंभीर है, एम्स में उसका ऑपरेशन हो रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनुराग दुबे और शिवम दुबे दोनों सगे भाई हैं। अनुराग दुबे ने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों भाई अहमदाबाद में नौकरी करते थे। दोनों की नौकरी छूट गई। उनके पिता ने भी मकान और संपत्ति बेच दी। ऐसे में उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। बताया कि दोनों रविवार को आत्महत्या करने के लिए ऋषिकेश आए, यहां आईएसबीटी के पास से एक स्कूटी किराए पर ली। मेडिकल स्टोर से सर्जिकल ब्लेड भी लिए। दोनों ने ब्लेड से नस और गले को काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।