ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनधारा क्षेत्र में एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गंगा नदी में जा गिरा। वाहन में 3 लोग सवार बताए जा रहे हैं। Accident on Rishikesh Badrinath Highway फिलहाल, एसडीआरएफ की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। साथ ही वाहन चालक और सवारों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वाहन में दो लोगों के सवार होने की आशंका है, जिनकी तलाश के लिए नदी की लहरों के बीच युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदी के तेज बहाव के बावजूद एसडीआरएफ के गोताखोर और पुलिस के जवान मुस्तैदी से खोजबीन में जुटे हैं, हालांकि अभी तक लापता व्यक्तियों और वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस द्वारा वाहन के पंजीकरण और अन्य स्रोतों के जरिए सवार व्यक्तियों की शिनाख्त की कोशिशें की जा रही है।