UK 07 Rider अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी हेल्थ अपडेट दी है। जिसके लिए उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो के साथ ही उन्होंने एक भावुक संदेश भी लिखा है। उन्होंने कभी जिंदा रहने का नहीं सोचा था। जिस रास्ते मैं चला था वहां से लौटना नामुमकिन था। उन्होंने लिखा जिंदा बचना किसी जादू से कम नहीं है। भावुक होते हुये उन्होंने लिखा मैं आज एक अनाथ हूं, मुझे नहीं पता आगे क्या होगा? लेकिन नया जन्म मिला है, इसलिए भगवान ने उनके लिए कुछ तो जरुर सोचा होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता था कि वह सड़क दुर्घटना में बच पाएंगे। उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। अनुराग ने अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। बता दें कि UK 07 Rider अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती है। 7 मार्च को अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग की, और उसमें स्पीड से गाड़ी चलाते हुए डिवाइडर में जाकर गाड़ी ठोक दी। इस दौरान 07 Rider अनुराग डोभाल गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिसके बाद उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।