Umesh Doval Memorial Award: पहाड़ के सामाजिक सरोकार और पत्रकारिता क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली शख्सियतों की हौसला अफजाई में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित उमेश डोभाल स्मृति पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। हर वर्ष आयोजित होने वाला उमेश डोभाल स्मृति समारोह इस बार 8 और 9 अप्रैल को चमियाला (टिहरी) में सम्पन्न होगा। ट्रस्ट द्वारा चमियाला में स्थानीय आयोजकों के साथ मिलकर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। ट्रस्ट की एक बैठक में प्रतिवर्ष दिये जाने वाले सम्मान और पुरस्कारों की भी घोषणा कर दी गयी है।
इस वर्ष प्रतिष्ठित उमेश डोभाल स्मृति सम्मान जनसंघर्षों के माध्यम से लोक कल्याण के लिए समर्पित जोशीमठ बचाओ अभियान के संयोजक अतुल सती को दिया जाएगा। जबकि उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार टनकपुर के हिमांशु जोशी को मिलेगा। 2023 का उमेश डोभाल स्मृति सम्मान अतुल सती (जोशीमठ) को दिया जायेगा जबकि उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (प्रिन्ट मीडिया) हिमांशु जोशी (नैनीताल) को, (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) कमलेश भट्ट (चम्पावत) एवं उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (सोशल मीडिया) जयदीप सकलानी (देहरादून) को दिया जायेगा।
ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष का राजेन्द्र ‘राजू’ जनसरोकार सम्मान नैनीताल में शिप्रा कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश नेगी और गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ सम्मान भास्कर भौर्याल (बागेश्वर) को दिया जायेगा। आगामी 9 अप्रैल, 2023 को चमियाला (टिहरी) में आयोजित होने वाले उमेश डोभाल स्मृति समारोह में ये सभी सम्मान व पुरस्कार दिये जायेंगे। ये सभी सम्मान व पुरस्कार उमेश डोभाल स्मृति समारोह चमियाला (टिहरी) में 9 अप्रैल 2023 को दिये जायेंगे। बैठक में समारोह के लिए एक स्मारिका प्रकाशन का निर्णय लिया गया तथा 25 मार्च 2023 को उमेश की पुण्यतिथि को उनके पैतृक गाँव सिरोली में आयोजित कार्यक्रम के लिए ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया।