रफ्तार का कहर: ऋषिकेश में बेकाबू ट्रक ने ऑटो रिक्शा का कचूमर निकाला, घटना के बाद चालक फरार

Spread the love

तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार देर रात नशे की हालत में वाहन चलाते हुए कई वाहनों को कुचल डाला। Truck Hits Several Vehicles in Rishikesh ट्रक की चपेट में एक एक्टिवा स्कूटर, 2 टेम्पो, 1 ई-रिक्शा और एक दुकान आई। एक दुकान का छज्जा भी ट्रक की टक्कर से टूट गया। वहीं, स्कूटी पूरी तरह चकना चूर हो गयी। घटना भैरव कॉलोनी की बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि उस वक़्त वाहनों में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात 11: 30 एक दम से कुछ गिरने जैसी आवाज़ आयी।

लोगों ने घरों से बाहर निकल कर देखा तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो टेंपो, एक ई रिक्शा और एक स्कूटी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों को देखकर चालक हड़बड़ा गया। चालक डरकर ट्रक को भगाने लगा तो ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान के छज्जे से टकरा गया। जैसी ही लोगों ने घरों से निकलकर ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। ट्रक 14 बीघा से मुख्य हाइवे की ओर जा रहा था। फिलहाल पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं दी है. ट्रक मौके पर खड़ा है। ट्रक मालिक ने यदि हुए नुकसान का मुआवजा नहीं दिया तो लोग पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।