यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड सीएम धामी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत

Spread the love

देहरादून: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए उत्तराखंड पहुंच गए हैं। जहां उनका ऋषिकेश उत्तराखंड में जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से यमकेश्वर की ओर रवाना हुए।

बता दें यूपी के सीएम योगी का उत्तराखंड का तीन दिवसीय दौरा है। यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी स्थित गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण करने के लिए पहुंच गए है। 2017 में सीएम बनने के बाद पहली बार आ रहे हैं। पहली बार जब योगी को यूपी के सीएम पद की जिम्मेदारी मिली थी तब योगी यहां आए थे। इसके बाद वो ऋषिकेश और उत्तराखंड तो कई बार आए लेकिन अपनी मां से नहीं मिल पाए। अब जब योगी दूसरी बार प्रदेश के मुखिया बन चुके हैं तो मां के दर्शन भी करेगे