उत्तराखंड: 13 साल की बच्ची ने राज्य की उन्नति और नवनिर्माण के लिए कर्नल कोठियाल को भेंट किया अपना गुल्लक

Spread the love

नैनीताल: आज नैनीताल में कर्नल कोठियाल से मिलने 13 साल की बच्ची पहुंची. जिसने उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए कर्नल कोठियाल को अपनी जमा पूंजी की हुई गुल्लक भेंट की. रोजगार गारंटी यात्रा के शुभारंभ के दौरान जहां एक तरफ सड़कों पर सभी लोगों का जोश दिखाई दे रहा था. वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड की ‘उन्नति’ के लिए 13 साल की ‘उन्नति’ ने अपना गुल्लक कर्नल कोठियाल को देते हुए इसी उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए अपनी तरफ से भेंट बताया.

इस पर कर्नल कोठियाल ने कहा, अगर 13 साल की ये बच्ची उत्तराखंड नवनिर्माण का सपना देख सकती है, तो आप और हम जैसे लोग क्यों नहीं? उन्होंने कहा उत्तराखंड के इन्हीं बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हमें बदलाव लाना है, हमें पूरा विश्वास है आने वाला कल उत्तराखंड के लिए बेहतरीन होगा