UPSC Result: देहरादून की शिल्पा चौहान ने पहले प्रयास में पाई सफलता, 188वीं रैंक हासिल की

Share

संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने 2024 सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। कुल 1009 अभ्यर्थियों का चयन सिविल सर्विस के लिए हुआ है। Shilpa Chauhan secured 188th rank in UPSC रिजल्ट के साथ टॉपर्स के नाम और उनकी रैंक भी जारी हो गई है। इस परीक्षा में उत्तराखंड के देहरादून के त्यूनी में ग्राम शेडिया निवासी शिल्पा चौहान भी सफल हुई हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाकर इतिहास रच दिया है। दरअसल वह जौनसार बावर की पहली महिला IAS अफसर होंगी। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 188वीं रैंक हासिल की है। शिल्पा चौहान की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करके ठियोग व बिलासपुर से कक्षा 10 और 12 वीं की पढाई की। इसके बाद उन्होंने स्नातक डीएवी से करने के बाद दिल्ली से एक साल कोचिंग की।

शिल्पा चौहान ने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनके पिता राजेंद्र सिंह चौहान भारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। वर्तमान में वह दिल्ली में तैनात हैं। उनकी माता संगीता चौहान गृहिणी हैं। शिल्पा चौहान की इस सफलता पर पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। चौहान परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताते चलें कि देहरादून के विकासनगर के बरोटीवाला की रहने वालीं अंजू भट्ट ने भी सिविल सेवा परीक्षा पास की है। उनकी 312 रैंक है। यह उनका चौथा प्रयास था। अंजू ने कहा कि जब वह 10वीं में थीं, तभी से ही सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने का मन बना चुकी थीं। अपना सपना पूरा करने के लिए उन्होंने घर पर ही तैयारी शुरू कर दी थी। पढ़ाई के साथ-साथ वह तैयारी में भी जुटी रहीं।