जी हां दोस्तो अंकिता हत्याकांड पर नया खुलासा कर बड़ा फोड़ने वाली उर्मिला सनावर की वापसी हो गई है, वापसी सोशल मीडिया पर नहीं इस बार खुद वो उत्तराखंड पहुंची हैं, तमाम सबूत होने का दावा करने वाली उर्मिला सनावर ने अपने नए वीडियो के जरिए कह दी बड़ी बात, क्या अब अंकिता को मिलागा पूरा न्याय क्या वीआईपी वाले मामले में होने वाला है बड़ा खुलासा। बताउँगा पूरी खबर आपको अपनी इस रिपोर्ट के जरिए। अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर हलचल तेज़ होती दिख रही है। एक तरफ बीजेपी वाले ये कहते थक गये कहां है उर्मिला सनावर। सीएम ने एक प्रेस कांफ्रेंस में भी इस बात जिक्र किया कि अंकिता मामले में नई बाते जोड़ कर प्रदेश का माहौल गर्माने वाली उर्मिला सनावर कहां है। जहां एक तरफ सीएम धामी ने पूरे मामले की गहन जांच की बात करते हूए ये कहा कि जिसके पास सबूत हैं वो सामने आएँ। इतना कहने के बाद ही उर्मिला सनावर का वो वीडियो सामने आ गया जिसमें सनावर ने कई बडडी बातें की।
दोस्तो नौ दिन की खामोशी के बाद, इस केस में भूचाल लाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर आखिरकार सामने आ गई। उर्मिला ने वीडियो जारी कर बड़ी बात कही है,जिसके बाद एक बार फिर सियासत और जांच एजेंसियों की निगाहें उसी पर टिक गई हैं। नौ दिन बाद उर्मिला सनावर कहां थीं, और अब उन्होंने क्या कहा? दोस्तो मै आपको ये बताउ की क्यों उर्मिला अपने पूराने अंदाज में एक बार फिर अंकिता केस की उलझी गुथ्थि को सुलझाने की बात कर रही हैं। दोस्तो इस वीडियो वो कह रह हैं कि एसआईटी से सामने पेश होंगी लेकिन बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और खुद की उनकी पत्नी कहने वाले उर्मिला सनावर दोनों पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। दोनों के खिलाफ हरिद्वार जिले में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी की तरफ से दोनों लोगों को दो-दो नोटिस भेजे जा चुके है, लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी पुलिस के सामने अपने बयान दर्ज नहीं कराए है.हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि, यदि जल्द ही दोनों एसआईटी के सामने अपना पक्ष रखने के साथ ही जांच में सहयोग नहीं करते तो, आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दोनों के घरों पर पुलिस पहले ही नोटिस चस्पा कर चुकी है, इसके बावजूद अब तक दोनों पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। अब पुलिस तो इंतजार कर रही है कि उर्मिला और सुरेश राठौर कब आएँ और सवालों के जवाब दें।
हां इतना जरूर हैं कि इतने दिन तक काबिल पुलिस इन दोनों को खोज नहीं पाई। इधर उत्तराखंड से दिल्ली तक अंकिता भंडारी मामले में बवंडर मचाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने नौ दिन के अंतराल के बाद कुछ इस अंदाज़ में वापसी की, पोस्ट देखकर लगता है तूफ़ान से पहले की शांति है, सन्नाटा टूटने वाला है ये लोग कह रहे हैं तो दोस्तों, अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर तस्वीर साफ नहीं बल्कि और ज्यादा धुंधली होती दिख रही है। नौ दिन बाद उर्मिला सनावर की वापसी ने सवालों का सैलाब फिर खड़ा कर दिया हैसबूत होने का दावा है, लेकिन पुलिस के सामने पेश होने का इंतजार अब भी जारी है। एक तरफ सरकार और पुलिस जांच की बात कर रही है तो दूसरी तरफ उर्मिला के वीडियो और बयानों ने सियासत और सिस्टम—दोनों की बेचैनी बढ़ा दी है।सवाल यही है—क्या उर्मिला सच में एसआईटी के सामने पेश होंगी? क्या वीआईपी वाले राज़ से उठेगा पर्दा?या फिर ये सब सिर्फ़ दबाव की राजनीति है?फिलहाल, अंकिता को न्याय की लड़ाई एक और मोड़ पर खड़ी है और पूरे प्रदेश की नजरें अब अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।