Uttarakhand के कैबिनेट मंत्री Premchand Aggarwal की फिर से चर्चा शुरू | Uttarakhand News

Spread the love

सोशल मीडिया पर एक वीडियो उत्तराखंड से वायरल… होने लगी कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की चर्चा
सुरेंद्र नेगी के साथ क्या हुआ… क्या सबकुछ ठीक है… लोग इस पर करने लगे बात
सुरेंद्र नेगी की पत्नी की सीएम धामी से फरियाद… सुन लो सरकार… न्याय की है दरकार

सुरेंद्र नेगी ये नाम क्या याद है… याद तो होना चाहिए… इस पुरानी तस्वीर को देखेंगे तो याद आ जाएगी… तमाचे और मुक्केबाजी आकर्षण का प्रयोग बेहतरीन तरीके से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया था… तब खूब इनकी चर्चा हुई थी… अब भी हो ही रही होगी… अब ये वीडियो देखिए…

ये महिला प्रेमचंद अग्रवाल के तमाचे को सहने वाले सुरेंद्र नेगी की पत्नी है… ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक कार्यक्रम था… वो उनसे मिलकर अपने दिल की बात बताना चाहती… उसके पति के साथ हुआ उसके लिए न्याय की उम्मीद के साथ पहुंची… लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने मिलने नहीं दिया… तो अपने दिल की बात मीडिया को बताने लगी

सुरेंद्र नेगी की पत्नी गुस्से की आग में जलने लगी… भरपूर कोशिश की… एक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात हो जाए… बात कर ली जाए… बताई जाए… उनके साथ क्या हुआ… क्या क्या हो रहा है… किस तरह के दौर से उसका पति और उसका परिवार गुजर रहा है… बता दिया जाए… लेकिन क्या करेंगे… लोकतंत्र की यही खूबसूरती के बड़ी कमी ये है… यहां पावर है तो सर्वोच्च लोगों से आपकी मुलाकात और भेंट हो सकती है…अगर पावर कमतर है… तो पूरा सिस्टम ही आपको कमतर आंकने लगता है… अब इसमें दोष किसकी है… जिसकी है… वो तो जानते ही होंगे… बाकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगर ये वीडियो देख रहे होंगे… तो उम्मीद है… एक सुरेंद्र नेगी की पत्नी के दिल की बात सुन लेंगे…