उत्तराखंड: एक और बीजेपी नेता के खिलाफ रेप का आरोप, विधवा को दिया परमानेंट नौकरी का झांसा

Spread the love

उत्तराखंड में बीजेपी नेता के खिलाफ रेप और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। Rape Case Against Bjp Leader पिछले 48 घंटों में ये दूसरा मौका है जब राज्य में किसी BJP नेता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। बीते दिनों सल्ट में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा। इसके बाद अब लालकुआं कोतवाली में बीजेपी नेता के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। बीजेपी नेता के खिलाफ धारा 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगाने वाली महिला लालकुआं डेयरी प्लांट में डेली वेज कर्मचारी है। महिला का आरोप है कि बीजेपी नेता ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसका शारीरिक शोषण किया और वीडियो वायरल करने की धमकी तक दी।

महिला ने कहा कि साल 2020 में उसके पति की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उसे नौकरी की जरूरत थी। इसी वजह से उसकी मुलाकात साल 2021 में मुकेश बोरा से हुई। मुकेश बोरा ने उसे परमानेंट नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले डेली वेज कर्मचारी बनाया। और फिर अपने वादे से मुकर गया। इस बीच महिला का यौन शोषण भी करता रहा। जिसके लिए वह महिला को होटलों में भी बुलाता था। जैसे-जैसे दिन बीतते गए मुकेश बोरा की डिमांड भी बढ़ती चली गई मुकेश बोरा महिला को अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए भी मजबूर करने लगा। जिस पर महिला ने इनकार कर दिया। महिला के इनकार के बाद बोरा ने महिला का शोषण शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने शिकायत का मन बनाया। नैनीताल जिला पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर लालकुआं थाने में बोरा‌ के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर दिया है।