Uttarakhand BJP will be broken! | Uttarakhand News | BJP Office | Uttarakhand BJP

Share

उत्तराखंड बीजेपी इन दिनों प्रदेश कार्यालय के लिए एक किराए का मकान ढूंढ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां पर इस समय भाजपा कार्यालय मौजूद है वहां पर बीजेपी जल्द ही एक बड़ा प्रदेश कार्यालय बनाने जा रही है। Uttarakhand BJP Office आखिरकार प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व ने इसे लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिसके हिसाब से इस वक्त जहां भाजपा प्रदेश कार्यालय मौजूद है उसके आसपास की तीन बीघा जमीन खरीद कर यहां भव्य प्रदेश कार्यालय बनाया जाएगा। पूर्व में निर्धारित प्रदेश कार्यालय से यह कार्यालय थोड़ा अलग होगा। भाजपा अभी पार्टी की तमाम गतिविधियों के लिए टेंपरेरी कार्यालय की खोज में डटी हुई है। कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी अपना टेंपररी कार्यालय 6 नंबर पुलिया के आसपास खोल सकती है।